WBSSC SLST Hindi 2016 XI-XII Question Paper
- पूर्वी हिन्दी की उत्पत्ति किस अपभ्रंश से हुई है?
(क) ब्राचड़
(ख) शौरसेनी
(ग) अर्ध मागधी
(घ) मागधी - ‘उक्ति-व्यक्ति-प्रकरण’ के रचनाकार है
(क) लक्ष्मीधर
(ख) रामसिंह
(ग) दामोदर भट्ट
(घ) धनपाल - आचार्य रामचंद्र शुक्ल द्वारा रचित ‘हिन्दी साहित्य का इतिहास’ किस पुस्तक की भूमिका के रूप में लिखा गया था?
(क) रस मीमांसा
(ख) हिन्दी शब्द सागर
(ग) हिन्दी साहित्य
(घ) हिन्दी प्रदीप - निम्न में से कौन-सी रचना तुलसीदास की नहीं है?
(क) कवितावली
(ख) रत्नावली
(ग) दोहावली
(घ) गीतावली - ‘अष्टयाम’ के रचयिता कौन हैं?
(क) नन्ददास
(ख) सूरदास
(ग) चतुर्भुज दास
(घ) नाभादास - ‘रेवंतगिरि रास’ ग्रंथ के रचयिता है
(क) सुमति गणि
(ख) विजयसेन सूरि
(ग) गोरखनाथ
(घ) हेमचंद्र - ‘बरवै नायिका भेद’ के रचनाकार हैं
(क) रसखान
(ख) तुलसीदास
(ग) रहीम
(घ) जायसी - निम्न में से कौन-सी रचना जायसी की नहीं है?
(क) पदमावत
(ख) आखिरी कलाम
(ग) मधुमालती
(घ) अखरावट - ‘विद्यापति पदावली’ में किस रस की प्रधानता है?
(क) बीर रस
(ख) श्रृंगार रस
(ग) शान्त रस
(घ) वात्सल्य रस - कौन सा युग्म सही है?
(क) बीसलदेव रासो – जगनिक
(ख) परमाल रासो – रंजन सूरि देव
(ग) विजयपाल रासो – चंदबरदाई
(घ) खुमान रासो – दलपति विजय - ‘राउल वेल’ है
(क) नाटक
(ख) चंपू काव्य
(ग) खण्ड काव्य
(घ) महाकाव्य - निम्नलिखित में से कौन-सी रचना केशवदास की रचना नहीं है
(क) कविप्रिया
(ख) विज्ञान गीता
(ग) श्रृंगार सतसई
(घ) जहाँगीर जस चंद्रिका - आगे होने वाले कवियों की श्रृंगार और वात्सल्य की उक्तियाँ सड़ी हुई जूठन सी जान पड़ती हैं। यह कथन किसका है?
(क) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(ख) नंद दुलारे वाजपेयी
(ग) डॉ० नगेन्द्र
(घ) रामचंद्र शुक्ल - ‘नासिकेतोपाख्यान’ के रचयिता हैं
(क) सदल मिश्र
(ख) इंशा अल्ला खां
(ग) भारतेन्दु हरिश्चंद्र
(घ) शिवप्रसाद सिंह - हमारे संविधान के अनुसार हिन्दी को कौन-सा दर्जा हासिल है?
(क) मातृभाषा
(ख) राष्ट्रभाषा
(ग) राजभाषा
(घ) संपर्क भाषा - ‘हिन्दी प्रदीप’ के संपादक कौन थे?
(क) प्रताप नारायण मिश्र
(ख) भारतेन्दु हरिश्चंद्र
(ग) बालकृष्ण भट्ट
(घ) अम्बिकाप्रसाद वाजपेयी - निम्नलिखित में से कौन ललित निबंधकार नहीं हैं?
(क) विद्यानिवास मिश्र
(ख) रामचंद्र शुक्ल
(ग) कुबेरनाथ राय
(घ) विवेकी राय - “वियोगी होगा पहला कवि, आह से उपजा होगा गान।” — यह पंक्ति किस कवि की है?
(क) जयशंकर प्रसाद
(ख) सुमित्रानंदन पंत
(ग) रामधारी सिंह दिनकर
(घ) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला - निम्नलिखित में से किस रचना पर भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हो चुका है?
(क) कामायनी
(ख) दीपशिखा
(ग) चिदंबरा
(घ) अनामिका - “आओ रानी हम ढोएंगे पालकी” नामक कविता के रचनाकार कौन हैं?
(क) त्रिलोचन
(ख) नागार्जुन
(ग) धूमिल
(घ) केदारनाथ अग्रवाल - शमशेर बहादुर सिंह किस सप्तक के कवि हैं?
(क) तार सप्तक
(ख) दूसरा सप्तक
(ग) तीसरा सप्तक
(घ) चौथा सप्तक - “दुःख सबको मांजता है।” किसकी पंक्ति है?
(क) नरेश मेहता
(ख) धर्मवीर भारती
(ग) अज्ञेय
(घ) महादेवी वर्मा - ‘कामायनी’ को फैंटेसी किसने माना है?
(क) मुक्तिबोध
(ख) रामविलास शर्मा
(ग) नामवर सिंह
(घ) अशोक वाजपेयी - ‘नदी के द्वीप’ किस विधा की रचना है?
(क) उपन्यास
(ख) रेखाचित्र
(ग) निबंध
(घ) यात्रावृत्त - ‘महेन्द्रनाथ’ किस नाटक का पात्र है?
(क) सिन्दूर की होली
(ख) आधे अधूरे
(ग) अंजो दीदी
(घ) विशाख - कौन-सा युग्म सही नहीं है?
(क) मन्नू भण्डारी – आपका बंटी
(ख) मनोहर श्याम जोशी – कुरु कुरु स्वाहा
(ग) राजेन्द्र यादव – जल टूटता हुआ
(घ) भीष्म साहनी – भाग्य रेखा - “अरुण यह मधुमय देश हमारा” गीत प्रसाद के किस नाटक का है?
(क) स्कन्दगुप्त
(ख) चन्द्रगुप्त
(ग) अजातशत्रु
(घ) ध्रुवस्वामिनी - निम्नलिखित में से कौन-सी रचना गीतिनाट्य है?
(क) एक घूँट
(ख) कामना
(ग) विशाख
(घ) करुणालय - निम्नलिखित में से कौन-सी रचना सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की है?
(क) बकरी
(ख) पेपरवेट
(ग) कबिरा खड़ा बजार में
(घ) मि० अभिमन्यु - ‘आवारा मसीहा’ किसकी जीवनी है?
(क) प्रेमचंद
(ख) शरत चंद्र
(ग) बंकिमचंद्र
(घ) राहुल सांकृत्यायन - ‘अर्धनारीश्वर’ निबंध संग्रह के लेखक है
(क) शान्तिप्रिय द्विवेदी
(ख) हरिशंकर परसाई
(ग) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
(घ) अज्ञेय - ‘अष्टछाप’ का स्थापना वर्ष है
(क) 1526 ई०
(ख) 1556 ई०
(ग) 1565 ई०
(घ) 1585 ई० - बंग महिला की ‘दुलाई वाली’ प्रकाशित हुई
(क) 1901 ई० में
(ख) 1903 ई० में
(ग) 1907 ई० में
(घ) 1909 ई० में - धर्मवीर भारती के ‘कनुप्रिया’ का प्रकाशन वर्ष है
(क) 1951 ई०
(ख) 1955 ई०
(ग) 1959 ई०
(घ) 1962 ई० - ‘घुमक्कड़ शास्त्र’ किसकी रचना है?
(क) हरिशंकर परसाई
(ख) सत्यदेव परिखाजक
(ग) रामवृक्ष बेनीपुरी
(घ) राहुल सांकृत्यायन - ‘श्रृंखला की कड़याँ’ की विषयवस्तु क्या है?
(क) दलित समस्या
(ख) स्त्री समस्या
(ग) साम्प्रदायिकता की समस्या
(घ) भ्रष्ट राजनीति की समस्या - निम्नलिखित में से कौन रेखाचित्रकार नहीं है?
(क) देवेन्द्र सत्यार्थी
(ख) रामवृक्ष बेनीपुरी
(ग) महादेवी वर्मा
(घ) महावीर प्रसाद द्विवेदी - ‘अंडे के छिलके’ किस विधा की रचना है?
(क) कहानी
(ख) नाटक
(ग) निबंध
(घ) एकांकी - ‘विकलांग श्रद्धा का दौर’ किस विधा की रचना है?
(क) रिपोर्ताज
(ख) व्यंग्य
(ग) डायरी
(घ) नाटक - ‘आधे अधूरे’ का प्रकाशन वर्ष है
(क) 1958 ई०
(ख) 1963 ई०
(ग) 1969 ई०
(घ) 1970 ई० - निम्नलिखित में से कौन सा युग्म गलत है?
(क) भोजपुरी – गोरखपुर
(ख) राजस्थानी – झाँसी
(ग) मैथिली – दरभंगा
(घ) ब्रजी – मथुरा - ‘जालपा’ प्रेमचंद के किस उपन्यास का पात्र है?
(क) गबन
(ख) सेवासदन
(ग) निर्मला
(घ) रंगभूमि - ‘मुझे चाँद चाहिए’ किस विधा की रचना है?
(क) कहानी
(ख) उपन्यास
(ग) नाटक
(घ) रिपोर्ताज - रेणु कृत ‘मैला आंचल’ के प्रमुख पात्र का क्या नाम है?
(क) अमरकान्त
(ख) शेखर
(ग) प्रशान्त
(घ) नन्हे खां - कामायनी में कितने सर्ग हैं?
(क) 18
(ख) 15
(ग) 17
(घ) 16 - ‘विषस्य विषमौषधम’ किसकी रचना है?
(क) बालमुकुन्द गुप्त
(ख) राधाचरण गोस्वामी
(ग) भारतेन्दु हरिश्चंद्र
(घ) अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ - ‘साकेत’ के किस सर्ग में उर्मिला का विरह वर्णन है?
(क) नवम सर्ग
(ख) अष्टम सर्ग
(ग) सप्तम सर्ग
(घ) पंचम सर्ग - परिनिष्ठित भाषा का दूसरा नाम क्या है?
(क) संपर्क भाषा
(ख) राजभाषा
(ग) राष्ट्रभाषा
(घ) मानक भाषा - हिन्दी में कारकों की संख्या कितनी है?
(क) 7
(খ) 6
(ग) 8
(घ) 9 - रनित भृंग घंटावली झरित दान मधु नीर | मंद मंद आवत चल्यो कुंजर कुंज समीर। उक्त दोहे में कौन-सा अलंकार है?
(क) रूपक
(ख) अतिशयोक्ति
(ग) सांगरूपक
(घ) उपमा - नवल सुन्दर श्याम शरीर की, सजल नीरद-सी कलकान्ति थी। उक्त काव्यांश में कौन-सा अलंकार है?
(क) उपमा
(ख) परिसंख्या
(ग) वक्रोक्ति
(घ) विभावना - ‘आजीवन’ किस समास का उदाहरण है?
(क) तत्पुरुष समास
(ख) अव्ययीभाव समास
(ग) कर्मधारय समास
(घ) बहुव्रीहि समास - निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य भाववाच्य का उदाहरण है?
(क) लड़की सोती है
(ख) लड़के को पीटा गया
(ग) मुझसे बैठा नहीं जाता
(घ) सीता पत्र लिखती है - ‘खून सफेद हो जाना’ मुहावरे का अर्थ है:
(क) क्रोधित होना
(ख) डर जाना
(ग) अधिक परिश्रम करना
(घ) बीमार पड़ना - अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है:
(क) क्या
(ख) जो
(ग) वह
(घ) कुछ